घाटशिला: काड़ाडुबा पंचायत में 1 साल से खराब 3 चापानल का मरम्मत कराया, प्रदेश कांग्रेस सचिव सनत काल्टु चक्रवर्ती ने
काड़ाडुबा पंचायत क्षेत्र में पिछले एक वर्ष से खराब तीन चापाकल का मरम्मत कांग्रेस प्रदेश सचिव सनत काल्टु चक्रवर्ती ने रविवार की शाम 3 बजे करवाया। इस संबंध में घाटशिला प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सत्यजीत सीट ने बताया कि शिव मंदिर के सामने, बिहारी मन्ना के घर के सामने तथा बड़ा दाधीका गांव में चंदन मन्ना के घर के सामने खराब तीनों चापाकल का मरम्मत कराया गया।