नौगावां सादात: नौगांवा कस्बे में ई-रिक्शा ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, फेसबुक पर ADG का एडिट कर बनाई फर्जी आईडी और की अभद्र टिप्पणी
नौगांवा सादात कस्बे के रहने वाले मौहम्मद आबिद जो कि बुजुर्ग व्यक्ति है बीती 13 अप्रैल रविवार को कस्बे के नई बस्ती से दवाई लेकर पैदल आ रहे थे, जैसे ही वह मेम्बर अलीमुद्दीन की कोठी के सामने पहुंचे तो पीछे से आ रहे ई रिक्शा चालक ने मौहम्मद आबिद को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमे वह काफी घायल हो गए, आसपास के दुकानदारों ने तुरंत परिवार को सूचना दी।