नौगावां सादात: नौगांवा के गांव गजस्थल में तेज आंधी से किसान के सोलर पैनल उड़ गए, 4 लाख 80 हजार का हुआ नुकसान
आपको बता दे की नौगांवा थाना क्षेत्र के गांव गजस्थल में कमल सिंह का परिवार रहता है। कमल सिंह ने गांव में ही आटा चक्की खोल रखी है और उसे आटा चक्की के लिए उसने 30 सोलर पैनल लगाए हुए थे, शुक्रवार रात लगभग 12:00 बजे के आसपास में तेज आंधी से 30 पैनल उड़ गए, जिसमें कमल सिंह का लगभग 4 लाख 80 हजार रुपए का नुकसान हुआ है।