नौगावां सादात: क्षेत्र में स्थित कॉलेज में युवक ने प्रिंसिपल ऑफिस में महिला पर ताना तमंचा, घटना कैमरे में कैद, वीडियो हुआ वायरल
नौगांवा क्षेत्र के मोहल्ला बुध बाजार में स्थित एस,ए,एम इंटर कॉलेज में तैनात अध्यापिका पर युवक ने तमंचे से किया जानलेवा हमला, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद पीड़िता ने दी थाने में तहरीर वीडियो किया वायरल, पीड़िता शादान रहमत ने बताया है कि 9:52 पर शनिवार को वह अपने कॉलेज में थी। इसी दौरान आरोपी फैसल कॉलेज में घुस गया और तमंचा अध्यापिका के कनपटी पर लगा दिया।