नौगावां सादात: नौगांवा थाना पुलिस ने मारपीट और अन्य धाराओं में फरार चार वारंटियों को गिरफ्तार कर किया चालान
शुक्रवार दोपहर 1:30 पर नौगांवा थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया है की मारपीट व अन्य कई धारा में फरार चल रहे वारंटी हरस्वरूप पुत्र छोटे सिंह, राजू उर्फ राजकुमार पुत्र हरस्वरूप, राहुल पुत्र हारस्वरूप, कलुआ पुत्र हारस्वरूप गांव जमनाखास को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया और इन चारों का संबंधित धारा में चालान कर दिया।