नौगावां सादात: नौगांवा थाना क्षेत्र में युवक का तमंचे के साथ फोटो हुआ वायरल, पुलिस मामले की जांच में जुटी
नौगांवा थाना क्षेत्र के गांव बिजरा के रहने वाले युवक का तमंचे के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है। हालांकि यह फोटो पुराना बताया जा रहा है। लेकिन शुक्रवार सुबह 8:00 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फोटो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।