किन्नौर में HRTC बस हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बची, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
गुरुवार सुबह किन्नौर में एक HRTC बस बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गई। जानकारी के अनुसार रिकांगपिओ जा रही बस के अचानक ब्रेक प्रेशर कम हो गया। इसी दौरान पोस्पा के पास एक मोड़ पर बस का अगला टायर सड़क से बाहर निकल गया।
हालात बिगड़ते देख बस चालक ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए बस को नियंत्रित किया और उसे डंगे के पास रोक दिया। बताया जा रहा है कि घटना के समय बस में करीब 10 यात्री सवार थे। चालक की सतर्कता के चलते बस सड़क से नीचे गिरने से बच गई और बड़ा हादसा टल गया।
घटना के बाद कुछ समय के लिए यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। हालांकि राहत की बात यह है कि हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
किन्नौर #HRTC #HRTCबस #बसहादसा #हादसाटला #रिकांगपिओ #पोस्पा #सड़कहादसा #बसचालक #चालककीसूझबूझ #Kinnaur #HRTC #HimachalPradesh #RoadSafety
Chamba, Chamba | Sep 10, 2026