पीएम मोदी की जन्मदिन पर दुदही नगर पंचायत में रक्तदान शिविर का आयोजन महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर किया रक्तदान
विधायक और चेयरमैन ने किया रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन कहा जरूरतमंदों को मिलेगा लाभ
दुदही, कुशीनगर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़ा के तहत आज दुदही नगर पंचायत कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में नगर पंचायत अध्यक्ष अजीम आलम और फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र कुशवाहा मुख्य रूप से मौजूद रहे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने रक्तदान करने वाले युवाओं का हौसला बढ़ाया और रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला।
विधायक सुरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि रक्तदान महादान है। आपके द्वारा किया गया एक यूनिट रक्तदान किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है। प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन पर इससे बड़ा सेवा कार्य कोई नहीं हो सकता।
नगर पंचायत चेयरमैन अजीम आलम ने कहा कि नगर पंचायत आगे भी ऐसे जनसेवा के कार्य करती रहेगी। उन्होंने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।
इस शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं, सभासदों और कर्मचारियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।
#KushinagarNews #BreakingNews #videos #news #NewsUpdate #kushinagar #Dudahi