रामनारायण इंटर कॉलेज कठकुइयां की आपत्तिजनक फोटो वायरल प्रधानाचार्य का दावा- AI से बनाई गई फर्जी फोटो
कुशीनगर के रामनारायण इंटर कॉलेज, कठकुइयां से जुड़ी एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। फोटो में विद्यालय के स्टाफ को एक बच्चे के साथ दिखाया गया है, जिसके बाद तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
फोटो वायरल होते ही विद्यालय प्रशासन और स्थानीय प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया। विद्यालय प्रशासन ने आंतरिक जांच शुरू कर दी है।
वहीं पूरे मामले पर मीडिया से मुखातिब होते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य ने वायरल फोटो को सिरे से खारिज कर दिया है। प्रधानाचार्य ने स्पष्ट कहा है कि वायरल हो रही फोटो वास्तविक नहीं है, बल्कि AI टूल से जेनरेट की गई यह एडिटेड फोटो है। विद्यालय की छवि को धूमिल करने के लिए साजिश के तहत इसे फैलाया जा रहा है।
प्रधानाचार्य ने चेतावनी देते हुए कहा कि जिन लोगों ने भी इस फोटो को एडिट कर वायरल किया है, उनके खिलाफ साइबर क्राइम और मानहानि के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अभिभावकों और छात्रों से भी अपील की है कि ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें।
फिलहाल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। तथ्यों की पड़ताल और तकनीकी जांच के बाद ही तस्वीर पूरी तरह साफ हो पाएगी।
#KushinagarNews #कुशीनगर #पडरौना #viralreelsシ