धनौरा: जुम्मे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, गजरौला चौपला पर स्थित जामा मस्जिद का एसपी ने लिया जायजा
होली और जुम्मे की नमाज को शांतिपूर्ण तरह से मनाया जाए इसको लेकर अमरोहा एसपी अमित कुमार आनंद ने गजरौला चौपला पर स्थित जामा मस्जिद का जायजा लिया। इस दौरान वह मौजूद पुलिस कर्मियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए, शुक्रवार को लगभग 2:30 पर अमरोहा एसपी चौपला पर पहुंच गए और उन्होंने जामा मस्जिद का निरीक्षण भी किया है।