धनौरा: गजरौला में खाद गुर्जर चौराहे के पास पलटी ई-रिक्शा, चालक और यात्री घायल
शनिवार को लगभग 12:00 बजे गजरौला के खाद गुर्जर चौराहे के पास एक ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसका चालक चंद्रपाल व यात्री सोनू घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई, ई रिक्शा सीधी कर दी और घायलों को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने यात्री को अमरोहा के लिए रेफर कर दिया है।