धनौरा: गजरौला में पूर्व विधायक हरपाल सिंह के आवास पर जमकर खेली गई होली, लगाए ठुमके
शुक्रवार को लगभग 4:00 बजे गजरौला के मोहल्ला विजयनगर में स्थित पूर्व विधायक हरपाल सिंह की आवास पर होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व विधायक हरपाल सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जमकर ठुमके लगाए, इस दौरान उन्होंने कहा है कि होली का त्यौहार शांतिपूर्ण तरह से बनाएं, ताकि किसी को कोई समस्या ना हो सके।