धनौरा: गजरौला थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में होली खेलने के दौरान शराबी युवक ने महिला के साथ की छेड़छाड़, हुआ हंगामा
थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में होली की मस्ती के दौरान शराबी युवक ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी, जिसके बाद वह हंगामे की स्थिति बन गई, वह मौजूद लोगों ने बमुश्किल मामला शांत किया। यह घटनाक्रम पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। हालांकि यह घटना शुक्रवार दोपहर लगभग 2:00 बजे की बताई जा रही है। शनिवार को लगभग 5:00 बजे इस घटनाक्रम का वीडियो वायरल हुआ है।