गायघाट: पिरौंछा गांव से पुलिस ने मोबाइल छिनतई के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड अंतर्गत बेनीबाद थाना क्षेत्र के पिरौंछा गांव से पुलिस ने मोबाइल छिनतई मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसे बुधवार दोपहर करीब दो बजे न्यायिक हिरासत भेज दिया गया। गिरफ्तार हुए आरोपी का पहचान पिरौंछा गांव के राजू कुमार सिंह का पुत्र अमन कुमार बताया गया है।