काको: काको से लापता लड़की 20 दिन बाद मखदुमपुर से बरामद, आरोपी शादी की नियत से हुआ था फरार
Kako, Jehanabad | Sep 30, 2026 काको थाना क्षेत्र से करीब 20 दिन पूर्व शादी की नीयत से भगाई गई एक लड़की को पुलिस ने बुधवार को मखदुमपुर थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया। इस मामले में लड़की के परिजनों ने काको थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। काको थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि करीब 20 दिन पूर्व गांव का ही एक युवक शादी की नीयत से लड़की को लेकर फरार हो गया था।