फर्रुखाबाद: वरिष्ठ भाजपा नेत्री के निधन के बाद श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, अर्पित किए श्रद्धा सुमन
वरिष्ठ भाजपा नेत्री डॉक्टर रजनी सरीन का निधन होने के बाद उनके शांति पाठ के कार्यक्रम में पहुंचे उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश मनाने उनके परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिया। 7 जून को जनपद की वरिष्ठ चिकित्सक और भाजपा की वरिष्ठ नेत्री डॉक्टर रजनी शरीन का निधन हो गया था। 8 जून सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया