रास्ता और नाली को लेकर भीड़ गए रजक जाति के लोग, लाठी-डंडे चले, दोनों तरफ के महिला-पुरुष घायल👇
मुरैना के बागचीनी थाना क्षेत्र के रसोंधना गांव में मंगलवार देर शाम रास्ते और नाली को लेकर रजक समाज के दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्षों के महिला और पुरुष घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जौरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, गांव में रास्ते और नाली के इस्तेमाल को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। मंगलवार शाम इसी बात पर कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से मारपीट होने लगी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया।
बागचीनी थाना प्रभारी कुलदीप राजपूत ने बताया कि मामूली विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है। दोनों तरफ के महिला और पुरुष घायल हुए हैं। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है।
Morena Nagar, Morena | Nov 11, 2026