उचकागांव: डीएम ने विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में नवोदय की शैक्षणिक गतिविधियों व समस्याओं की जानकारी ली
उचकागांव प्रखंड के बलेसरा स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय गोपालगंज में शनिवार को डीएम समीर सौरभ की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें डीएम व अन्य पदाधिकारियों ने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों एवं आ रही समस्याओं का हाल जाना। इसके बाद अधिकारियों ने समस्याओं का जल्द से जल्द निपटारा करने का आश्वासन दिया।