गोला: बड़हलगंज के एक अस्पताल में डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप
Gola, Gorakhpur | Feb 17, 2026 गोरखपुर के बड़हलगंज स्थित एक निजी अस्पताल में सोमवार को एक प्रसूता की मौत हो गई। परिजनों ने उपचार में लापरवाही और गलत इलाज का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की पहचान प्रिया तिवारी (पत्नी शशांक तिवारी उर्फ गोलू) के रूप में हुई है।