फर्रुखाबाद: फर्रुखाबाद निवासी महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, मायके वालों ने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप
फर्रुखाबाद जनपद के थाना मऊदरवाजा क्षेत्र की निवासी एक 27 वर्षीय महिला ने भोगांव में एक यात्री ट्रेन के आगे कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला ने मानसिक तनाव या घरेलू कलह के कारण यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी एसओ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला के शव को रेलवे लाइन से हटाकर कोतवाली भोगांव पुलिस को सौंप दिया ..