संत कबीर नगर के धनघटा में बिड़हर घाट मोक्षधाम को ग्रीन वैली बनाने की पहल, नील मणि जुटे
संत कबीर नगर के धनघटा क्षेत्र में बिड़हर घाट के दक्षिणी किनारे स्थित मोक्षधाम को सुविधाओं से युक्त और हरित क्षेत्र के रूप में विकसित करने की पहल पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं भाजपा नेता नील मणि ने शुरू की है।
उनका प्रयास मोक्षधाम परिसर को ‘ग्रीन वैली’ के रूप में विकसित करना है।
अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों की सुविधा को देखते हुए निजी संसाधनों से पुल के अप्रोच से नीचे उतरने के लिए सीढ़ियों का निर्माण कराया गया है। वहीं विश्रामालय, स्वच्छ पेयजल के लिए इंडिया मार्का हैंडपंप और शौचालय की व्यवस्था भी कराई गई है।
परिसर को हरा-भरा और सुंदर बनाने के लिए हरिशंकरी पौधों यानी पीपल, बरगद और पाकड़ का रोपण कराया गया है। इसके साथ ही एरिका पाम, फुलवारी और ग्रास प्लांटेशन विकसित करने की योजना है। नील मणि का कहना है कि मोक्षधाम आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के साथ परिसर को स्वच्छ और हरित बनाना भी उनकी प्राथमिकता है।
Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Sep 12, 2026