फिरोज़ाबाद: सड़क सुरक्षा अभियान की दमदार शुरुआत: ट्रांसपोर्टरों के साथ गोष्ठी में नियम पालन की दिलाई शपथ
अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ के निर्देशन में 15 दिवसीय विशेष सड़क सुरक्षा अभियान का शुभारंभ फिरोजाबाद पुलिस लाइन सभागार में मंगलवार दोपहर तीन बजे क़रीबन ट्रांसपोर्ट मालिकों संग गोष्ठी कर किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में हुई बैठक में नशा निषेध, डबल ड्राइवर अनिवार्यता, वाहन फिटनेस, रिफ्लेक्टर, ओवरलोडिंग प्रतिबंध पर चर्चा हुई।