फिरोज़ाबाद: मुहर्रम पर बेहतर इंतजाम के लिए शहर क़ाज़ी ने डीएम-एसएसपी को सौंपा मांगपत्र
प्राचीन शाही बड़ा इमामबाड़ा के संयोजक, शहर काज़ी सैय्यद शाहनियाज़ अली ने मुहर्रम की तैयारियों को लेकर आज जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से मंगलवार दोपहर साढ़े तीन बजे क़रीबन मुलाकात की। उन्होंने प्रमुख ताजियेदारों व अल्मदारों के साथ प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपते हुए साफ-सफाई, सुरक्षा, रोशनी, पेयजल और अन्य जरूरी इंतजामों की मांग की।