फिरोज़ाबाद: मानसून की गर्जना: मूसलधार बारिश से तपिश ढेर, फ़िरोज़ाबाद शहर ने राहत की सांस ली
फिरोजाबाद में मंगलवार शाम करीब पांच बजे मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं संग मानसून की पहली मूसलधार बारिश शुरू हो गई। अचानक छाए घने बादलों से दिन में ही अंधेरा छा गया और फिर झमाझम बारिश ने भीषण गर्मी से बेहाल लोगों को बड़ी राहत दी। गर्मी से झुलसते फिरोजाबादवासियों के चेहरों पर बारिश की पहली बूंदों ने मुस्कान बिखेर दी। मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट हुआ