फिरोज़ाबाद: ऑपरेशन कन्विक्शन में बड़ी सजा, जानलेवा हमले के दो दोषियों को दबरई कोर्ट ने 10-10 साल की कैद सुनाई
डीजीपी उत्तर प्रदेश के ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत फिरोजाबाद पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। थाना मक्खनपुर में दर्ज मुकदमा जान से मारने की कोशिश के तहत आरोपी संतोष कुमार व प्रमोद कुमार, निवासी न. रमिया, थाना मक्खनपुर को दबरई अदालत ने मंगलवार दोपहर तीन बजे क़रीबन दोषी करार देते हुए 10-10 वर्ष की कठोर सजा व 50-50 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।