पिंड्रा: वाराणसी में रसोइयों को मिला कैशलेश चिकित्सा कार्ड, बड़ागांव में रसोइयां के सम्मान समारोह का आयोजन
वाराणसी के बड़ागांव ब्लाक सभागार में रविवार को मिड डे मील रसोइयों के लिए सम्मान समारोह और कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पिंडरा के विधायक डॉक्टर अवधेश सिंह ने रसोइयों को सम्मानित किया और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। इन कार्डों से रसोइयों और उनके परिवारों को चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा।