कोहरे में हादसे रोकने को गन्ने की ट्रॉलियों पर लगेगा लाल कपड़ा, बनेगा रिफ्लेक्टर का क्रॉस निशान
डीएम ने चीनी मिल प्रबंधकों के साथ बैठक कर दिए निर्देश
शाहजहांपुर। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने चीनी मिलों के प्रधान प्रबंधकों और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर गन्ना पेराई सत्र की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान डीएम ने कहा कि गन्ना लेकर चलने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और ट्रकों के पीछे लाल रंग का कपड़ा जरूर लगा होना चाहिए। इस पर रिफ्लेक्टर से क्रॉस का निशान बना हो, ताकि कोहरे में पीछे से आने वाले वाहन चालकों को गन्ने से लदे वाहन दूर से दिखाई दें और सड़क हादसों को रोका जा सके। उन्होंने ओवरलोडिंग पर रोक लगाने, किसानों को समय से गन्ना भुगतान और चीनी मिलों में अलाव व रैन बसेरे की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
DM Shahjahanpur
U.P. Council of Sugarcane Research Shahjahanpur
Dharmendra Pratap Singh