तीन बिछड़े परिवारों को मिला दिया महिला परामर्श केंद्र शाहजहांपुर
1- थाना सदर बाज़ार **
जनपद शाहजहाँपुर के एक दंपति जिनकी शादी 03वर्ष पूर्व हुई थी। आवेदिका ने अपने पुत्र के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। आवेदिका ने बताया कि मेरी बहू मुझे परेशान करती है। वह मेरे बेटे को भी परेशान करती है। मैं हर प्रकार से बहू को समझाने की कोशिश कर चुकी हूँ। वह घर का काम नहीं करती है, सारे दिन फ़ोन चलाती रहती है। मैं चाहती हूं मेरा बेटा व मेरी बहू मेरे से अलग होकर रहे परंतु सही से रहेॅ। द्वितीय पक्ष का कहना है कि मेरे पति मेरी बात नहीं मानते हैं। हमारा बच्चा नहीं हो रहा है, वह अपना इलाज नहीं कराते हैं। मैं अपनी ससुराल में कोई झगड़ा नहीं करती हूं, मैं अपनी सास की सारी बात मानती हूँ। दोनों पक्षो को समझाया गया। दोनों पक्षो ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया है। दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा किया गया।
**2- थाना सदर बाज़ार **
जनपद शाहजहाँपुर के एक दंपति जिनकी शादी लगभग 04 माह पूर्व हुई थी।आवेदिका 01माह से अपने मायके में रह रही थी। दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया आपसी वार्ता कराई गई आवेदिका का कहना है कि मेरे पूर्व पति से एक बेटी है। जिसकी मेरे पति देखभाल नहीं करते हैं, मेरी बेटी व मुझे मारते पीटते हैं। मेरे सास ससुर भी मेरे साथ झगड़ा करते हैं। मेरे पति ने माननीय न्यायालय में विदाई का मुकदमा दायर किया है। मेरे सास ससुर ने मेरे पति को संपत्ति से बेदखल कर दिया है। द्वितीय पक्ष का कहना है कि मेरी पत्नी मेरे व मेरे माता पिता के साथ झगड़ा करती है। मैं अपनी पत्नी के साथ पिता से अलग कमरा लेकर रहूंगा। दोनों पक्षो को समझाया गया। दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से सुलह समझौता कर लिया है।दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा किया गया है।
*3- **थाना सदर बाज़ार **
जनपद शाहजहाँपुर के एक दंपति जिनकी शादी 08 वर्ष पूर्व हुई थी। आवेदिका 15 दिन से अपने मायके में रह रही थी। आवेदिका ने बताया कि मेरे पति शराब पीकर मेरे साथ मारपीट करते हैं मुझे कोई खर्चा नहीं देते हैं मैं अपने पति के साथ रहना चाहती हूं अगर मेरे पति मेरी सारी बात माने तो मैं साथ रहने को तैयार हूँ। द्वितीय पक्ष ने बताया की मेरी पत्नी मेरे साथ सही भाषा का प्रयोग नहीं करती है मेरे साथ झगड़ा करती है, वह गाली गलौच करती है। दोनों पक्षो को समझाया गया। दोनों पक्षो ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया है। दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा किया गया।
**इस मौके पर प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र महिला उपनिरीक्षक मधु यादव, महिला मुख्य आरक्षी चंद्रकांता शर्मा, महिला आरक्षी पिंकी,महिला आरक्षी मोनिका कुमारी, महिला आरक्षी निशा मिश्रा, महिला आरक्षी रश्मि चौधरी आरक्षी विनीत कुमार आदि मौजूद रहे।**