शाहजहांपुर मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त थानों की एण्टी रोमियो टीमों द्वारा विशेष चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं एवं छात्राओं को किया गया जागरूक।*
अभियान के दौरान एण्टी रोमियो टीमों द्वारा स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों, प्रमुख चौराहों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर विशेष चेकिंग की गई। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ एवं आवश्यक जांच की गई तथा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सतर्कता बरती गई।
एण्टी रोमियो टीमों द्वारा स्कूल एवं कॉलेजों में अध्ययनरत छात्राओं तथा सार्वजनिक स्थानों पर उपस्थित महिलाओं, छात्राओं से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा, सम्मान एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही महिला संबंधी अपराधों, छेड़छाड़, उत्पीड़न एवं साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना संकोच पुलिस को सूचित करने हेतु प्रेरित किया गया।
इस दौरान महिलाओं एवं छात्राओं को शासन द्वारा संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें 1090 (वूमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) एवं 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) प्रमुख हैं। साथ ही इन हेल्पलाइन सेवाओं के उपयोग एवं उनकी कार्यप्रणाली के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
*शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने हेतु निरंतर जागरूकता कार्यक्रम एवं एण्टी रोमियो चेकिंग अभियान संचालित किए जा रहे हैं।*