थरथरी: थरथरी प्रखंड और अंचल कार्यालय पर भाकपा माले ने अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना दिया
थरथरी प्रखंड व अंचल कार्यालय पर भाकपा माले ने बुधवार की दोपहर दो बजे से अपनी मांगों को लेकर दिया एक दिवसीय धरना दिया गया धरना की अध्यक्षता पूर्व मुखिया बखोरी प्रसाद कर रहे थे। धरनार्थियों को संबोधित करते हुए किसान महासभा के जिलाध्यक्ष और थरथरी के माले प्रभारी मुनीलाल ने कहा कि NDAकी सरकार जनता के जरूरी मुद्दों को हल करने से भाग रही है।