करछना: केचुहा गांव में हर्ष फायरिंग के दौरान बच्चे की मौत के मामले में नामित बाल अपचारी को पुलिस ने संरक्षण में लिया
करछना क्षेत्र के केचुहा गांव में बीते 7 अक्टूबर को सगाई समारोह के दौरान हर फायरिंग की गई, जिसमें गोली का छर्रा लगने से करीब 7 वर्षीय बालक की मौत हो गई,तथा करीब 5 वर्षीय बच्ची व करीब 11 वर्षीय एक बालक घायल हो गए, मामले में नामित बाल अपचारी को पुलिस द्वारा संरक्षण में लिया गया है,तथा कब्जे से घटना में प्रयुक्त दोनाली बंदूक व खोखा कारतूस बरामद किया गया है।