करछना: भरहा गांव के सामने मार्ग पर बैरिकेडिंग मामले को लेकर कांग्रेसियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
करछना थाना क्षेत्र के भरहा गांव के सामने रविवार को दो विधानसभा क्षेत्र को जोड़ने वाला मार्ग पर मुंगारी गांव स्थित टोल प्लाजा पर काम कर रहे कुछ दबंग युवकों द्वारा लोहे की गाटर लगाकर बैरिकेडिंग किया जा रहा था। मामले को लेकर सोमवार दोपहर 1 बजे करीब कांग्रेसियों के द्वारा एसडीएम करछना को ज्ञापन सौंपा गया।