करछना: टीएसएल कंपनी के पास तेज रफ्तार डंफर की चपेट में आने से मोपेड बाइक चालक की मौके पर मौत, मची अफरा-तफरी
नैनी कोतवाली थाना क्षेत्र के टीएसएल कंपनी के पास मंगलवार सुबह 10:30 बजे के करीब मिर्जापुर प्रयागराज हाईवे पर मार्ग से गुजरते समय डंफर की चपेट में आने से मोपेड बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद डंफर चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेते हुए जांच पड़ताल करने में जुट गई। हालांकि मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है।