करछना: करछना - पचदेवरा मार्ग पर घर से टहलने निकले बुजुर्ग व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत
घटना प्रयागराज के यमुनानगर करछना थाना क्षेत्र के करछना- पचदेवरा मार्ग की है,जहां पर आज मंगलवार की सुबह घर से टहलने निकले बुजुर्ग व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी,परिजनों द्वारा आनन - फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया,अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई।