करछना: नहर पुलिया के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की हुई मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
करछना थाना क्षेत्र के नहर पुलिया के पास करछना वाया पचदेवरा मार्ग पर मंगलवार सुबह 5 बजे करीब करछना गांव निवासी ढनगू यादव टहलने के लिए निकले थे। उसी दरमियान अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया और उनकी मौके पर मौत हो गई। सूचना होने पर करछना पुलिस मौके पर पहुंची शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजते हुए जांच में जुट गई है।