करछना: ब्लॉक करछना में तैनात बेलगाम कर्मचारी फरियादियों की समस्याओं का समाधान नहीं कर पा रहे
करछना ब्लॉक में तैनात कर्मचारियों की तानाशाही रवैया के चलते फरियादियों की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। मंगलवार दोपहर 12:30 बजे मृत प्रमाण पत्र बनवाने पहुचे फरियादी अभय राज यादव और ब्लॉक के फॉर्म संचालक के बीच हो रहे वाद विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। फॉर्म संचालक द्वारा ऊंची आवाज में बात न करने एवं यहां से चले जाने की नसीहत दी जा रही है।