पीलीबंगा: #चुनाव_चिन्ह '#सेब' के साथ #वार्ड_14 से निर्दलीय प्रत्याशी #ओमप्रकाश_प्रजापत के कार्यालय का शुभारंभ, शुरू किया डोर-टू-डोर जनसंपर्क
#नगर_पालिका_चुनाव #पीलीबंगा #लालबहादुर_भाखर
पीलीबंगा। नगरपालिका चुनाव के तहत वार्ड नंबर 14 से निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी ओम प्रकाश प्रजापत के मुख्य चुनाव कार्यालय का शुभारंभ समर्थकों व वार्डवासियों की उपस्थिति में किया गया। कार्यालय उद्घाटन के साथ ही उन्होंने क्षेत्र में सघन डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की।
जनसंपर्क के दौरान प्रत्याशी ओम प्रकाश प्रजापत ने घर-घर जाकर बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया और वार्ड के सर्वांगीण विकास, साफ-सफाई व जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का संकल्प दोहराया। उन्होंने वार्डवासियों से अपने चुनाव चिन्ह 'सेब' के सामने वाला बटन दबाकर भारी मतों से समर्थन देने और विजयी बनाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक व समर्थक मौजूद रहे।