हलसी: उप विकास आयुक्त ने हलसी प्रखंड में योजनाओं का निरीक्षण किया
मंगलवार अपराह्न 12:30 बजे उपविकास आयुक्त सुमित कुमार द्वारा हलसी प्रखंड के विभिन्न पंचायत में चल रही विकास योजना का औचक निरीक्षण किया गया. केंदी पंचायत के सिहपुर गांव में सड़क निर्माण, महसोनी गांव में नाला निर्माण, सेठना गांव में विभिन्न योजनाओं की अलावा प्रखंड कार्य मुख्यालय में मनरेगा भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया और आवश्यक निर्देश दिए गए.