फूलबड़िया बाजार की बदहाल सड़क पर फिर पलटा टोटो, ग्रामीणों ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी
भारत-नेपाल सीमा पर स्थित टेढ़ागाछ के ऐतिहासिक फूलबड़िया बाजार में जर्जर सड़क पर शुक्रवार सुबह एक टोटो गड्ढे में पलट गया, हालांकि बड़ा हादसा टल गया। लगातार दुर्घटनाओं, जलजमाव और बदहाल सड़क से नाराज़ दुकानदारों व ग्रामीणों ने शीघ्र सड़क-नाला निर्माण नहीं होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी।
Bahadurganj, Kishanganj | Jul 17, 2026