चित्तौड़गढ़। हिंदू युवा वाहिनी के संभाग अध्यक्ष पद पर मनोनीत धोरड़िया (नगरी) निवासी विनोद वैष्णव का विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने स्वागत किया। शनिवार 20 जून को विधायक कार्यालय में आक्या ने उपरना ओढ़ाकर व मुंह मीठा कराकर शुभकामनाएं दीं। वैष्णव ने आशीर्वाद लिया।