पिपरा: पीपरा पुलिस ने एनएच 139 किनारे स्थित होटल में अवैध शराब के खिलाफ की छापेमारी, संचालकों में हड़कंप
Pipra, Palamu | Sep 7, 2026 पीपरा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने सोमवार को विशेष छापेमारी अभियान चलाया। पुलिस टीम ने एनएच-139 स्थित नगमतिया होटल और उत्तम लाइन होटल में अचानक दबिश दी। पुलिस की कार्रवाई से होटल संचालकों और अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान दोनों होटलों में अवैध शराब की बिक्री की जांच किया।