बोहरा स्टेडियम से लीलादह तक बनी पीच सड़क में भारी अनियमितता को ले ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बने इस सड़क में काफी घटिया निर्माण की शिकायत की गई है। सड़क देखने से ही पीच कम चटाई ज्यादा नजर आती है। ग्रामीणों के मुताबिक ठेकेदार उन्हें केस में फंसाने की भी धमकी देता है। उन्होंने आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।