छीपाबड़ोद: छीपाबडौद पुलिस ने महिला के गले से मंगलसूत्र छीनकर भागने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
छीपाबड़ौद में अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व पर महिला की आंखों में मिर्ची झोंककर मंगलसूत्र लूटने वाले शातिर बदमाश को छीपाबड़ौद थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की हेकड़ी निकालते हुए थाने से वारदात स्थल तक उसका पैदल जुलूस निकाला, जिसे देखने के लिए बाजार में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। थानाधिकारी गंभीर सिंह ने बताया कि अनंत चत