*जनता दरबार में जिलाधिकारी ने सुनी आमजन की समस्याएं, 82 आवेदनों पर हुई सुनवाई*
जिलाधिकारी, भागलपुर की अध्यक्षता में आज जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों की सुनवाई की गई। जनता दरबार में कुल 82 आवेदन प्राप्त हुए।
जनता दरबार में मुख्य रूप से राजस्व, कृषि, थाना एवं पुलिस से संबंधित मामले, बैंकिंग सेवाएं, शिक्षा तथा नल-जल योजना सहित विभिन्न जनहित से जुड़े मामलों से संबंधित शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त हुए। आम नागरिकों ने अपनी समस्याएं सीधे जिलाधिकारी के समक्ष रखीं।
जिलाधिकारी ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार त्वरित एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
राजस्व एवं भूमि संबंधी मामलों में नियमानुसार जांच कर कार्रवाई करने, कृषि से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने तथा थाना एवं पुलिस से संबंधित मामलों में संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
इसी प्रकार बैंकिंग, शिक्षा एवं नल-जल योजना से संबंधित आवेदनों को भी संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजा गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक आवेदन का गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करते हुए आवेदकों को नियमानुसार समय पर राहत उपलब्ध कराई जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। जनता दरबार के माध्यम से नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिलता है, जिससे उनके मामलों के निष्पादन की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जा सके।
जिला जनसंपर्क कार्यालय, भागलपुर
District Administration Patna
DM Darbhanga
District Administration, Madhubani
Madhepura District Administration
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
DM Bhojpur