घाघरा: घाघरा बीडीओ ने कार्यालय में कर्मियों के साथ की समीक्षा बैठक, योजनाओं में तेज़ी लाने का दिया निर्देश
Ghaghra, Gumla | Jan 6, 2026 घाघरा बीडीओ दिनेश कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में कर्मियों के साथ योजना को लेकर समीक्षा बैठक किया। बैठक में मनरेगा योजना, अबुवा आवास योजना, कूप निर्माण सहित अन्य विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। बीडीओ ने बैठक के दौरान सभी संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि लंबित योजनाओं में तेजी लाकर समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण कराएं।