घाघरा: आगामी 8 जनवरी को मुख्यालय में लगने वाले स्वास्थ्य मेले की तैयारी को लेकर चिकित्सा प्रभारी ने सीएचसी घाघरा में की बैठक
Ghaghra, Gumla | Jan 5, 2026 घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, में चिकित्सा प्रभारी डॉ अरविंद कुशल एक्का ने सभी सीएचओ, एएनएम, बीटीटी, सहिया साथी एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के साथ बैठक किया।बैठक में आगामी 08 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले स्वास्थ्य मेला की समीक्षा की।वही चिकित्सा प्रभारी ने टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत लंबित (बैकलॉग) डाटा को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया।