घाघरा: गुमला: सेहल गांव बना जलवायु स्मार्ट विकास का उदाहरण, सामूहिक प्रयासों से बदली तस्वीर
Ghaghra, Gumla | Jan 5, 2026 घाघरा प्रखंड की सेहल पंचायत स्थित सेहल गांव आज यह साबित कर रहा है कि जब सरकारी विभाग, सामाजिक संस्थाएं और किसान एकजुट होकर काम करते हैं, तो विकास केवल कागज़ों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लोगों की ज़िंदगी में साफ़ दिखाई देता है। सरकारी योजनाओं, सामाजिक संस्था प्रदान और घाघरा महिला किसान उत्पादक कंपनी लिमिटेड के आपसी सहयोग से सेहल गांव में बेहतर खेती हो रहा है।