घाघरा: घाघरा में समाजसेवी डॉक्टरों ने असहाय गरीबों के बीच कंबल और फल वितरित किए
Ghaghra, Gumla | Jan 5, 2026 घाघरा प्रखंड क्षेत्र में ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से समाजसेवी डॉक्टरों द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान असहाय एवं गरीब जरूरतमंदों के बीच कुल 100 कंबल और फल का वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ शिव कुमार, डॉ रूद्र कश्यप, डॉ नीमा देवी ने संयुक्त रूप से अवधूत भगवान राम के चित्र पर माल्यार्पण कर किया