घाघरा: लालपुर गांव में महदनीया माघ मेले का भव्य आयोजन, पारंपरिक पूजन के साथ हुआ शुभारंभ
Ghaghra, Gumla | Jan 4, 2026 घाघरा थाना क्षेत्र अंतर्गत लालपुर गांव में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महदनीया माघ मेला का भव्य आयोजन किया गया। मेला का शुभारंभ गांव के पहान पुजार द्वारा विधिवत पारंपरिक पूजन-पाठ के साथ किया गया। पूजन के उपरांत मेला क्षेत्र में ढोल–नगाड़ों की गूंज और पारंपरिक गीत–नृत्य से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय व उल्लासपूर्ण हो गया