घाघरा: घाघरा जग बगीचा में अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी की चोरी की
Ghaghra, Gumla | Jan 4, 2026 घाघरा, घाघरा प्रखंड मुख्यालय के जग बगीचा निवासी कौशल्या देवी के घर मे अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़ नगद सहित लाखो रुपये के जेवरात ले उड़े। इस बावत पीड़िता कौशल्या देवी ने घाघरा थाने में लिखित शिकायत देते हुवे कहा है कि शनिवार को जब वह जग बगीचा में लगने वाले साप्ताहिक हाट गयी थी तो उसके घर का ताला तोड़ चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।